उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हुई सराहना - राम जन्मभूमि के पुजारी और ट्रस्ट के महासचिव ने दिया निवेदन

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है. भारत जोड़ो यात्रा - पैदल यात्रा, कन्याकुमारी से कश्मीर तक की. राजनीति से परे – एक उत्तम उदाहरण सामने आया – भारत जोड़ो यात्रा की हुई सराहना

Jan 4, 2023 - 14:58
 23
उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हुई सराहना - राम जन्मभूमि के पुजारी और ट्रस्ट के महासचिव ने दिया निवेदन

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र ने सोमवार को राहुल को पत्र भेजकर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं. पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपकी जो यह देश जोड़ने की यात्रा है वह पूर्ण हो. जो लक्ष्य लेकर आप चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। देश के हित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह वास्तव में सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय है. हमारी मंगल कामना है कि आपकी यात्रा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त करें.
साथ ही वीडियो माध्यम से भी उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर अपनी बात रखी.

तो अब राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा क‍ि राहुल गांधी को 'देश के लिए पैदल चलने वाला नौजवान' बताते हुए कहा, 'मैं उनके इस कदम की सराहना करता हूं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं आरएसएस का कार्यकर्ता हूं और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की।' राम मंदिर न्यास के महासचिव चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए कहा कि वह खराब मौसम में चल रहे हैं और इसकी सराहना की जानी चाहिए। 

नेता वहीं जो लोगो के बीच में जाए – इतिहास गवाह है जिसने भी की पैदल यात्रा, उसे लाभ अवश्य हुआ.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

hemendra Hemendra Patel, leading Business Man.