कृति सेनन एक भारतीय मॉडल एवं अभिनेत्री

कृति सेनन एक भारतीय मॉडल एवं अभिनेत्री हैं। फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले कृति इलेक्ट्रॉनिक्स की स्टूडेंट थीं। हालंकि कृति फिल्मों में आना चाहती थीं, सेनन ने पढ़ाई पूरी कर मॉडलिंग में अपनी किस्मत भी आजमायी थी। कृति ने फिल्मों में अपना पहला डेब्यू तेलगु मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडीने से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता महेश बाबू थे।
पृष्ठभूमि
कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 नई दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम राहुल सेनन हैं, जोकि चार्टेड अकाउंटेंट हैं। इनकी माँ का नाम गीता सेनन हैं जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कृति की एक बहन है-नुपुर सेनन।
पढ़ाई
कृति ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम् से की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार की पढ़ाई जेपी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नोएडा से की है।
करियर
कृति ने फ़िल्मी दुनिया में कदम तेलगु फिल्म से रखा था। उनकी पहली तेलगु फिल्म मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 1: नेनोक्कडीने थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता महेश बाबू नजर आये थे। कृति को अपनी पहली ही फिल्म में आलोचकों के अच्छे कंमेंट्स मिले थे। इसके बाद कृति ने बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया।
इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ नज़र आये थे। सेनन को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर में बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिनमें दिलवाले, बरेली की बर्फी, स्त्री, कलंक और लुका छुपी आदि शामिल हैं।
साल 2022 में कृति फिल्म 'बच्चन पांडेय' में अक्षय कुमार के साथ नज़र आयीं है।
2022 में कृति को उनकी फिल्म मिमी के लिए बेस्ट लीड एक्ट्रेस के IIFA अवार्ड से नवाजा गया है।
What's Your Reaction?






