भारतीय हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह जीवन परिचय

Jan 10, 2023 - 14:06
 24
भारतीय हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह जीवन परिचय
भारतीय हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह जीवन परिचय

मनप्रीत सिंह के बारे में यदि आप नहीं जानते है तो हम आपको मनप्रीत सिंह के बारे में बताए जा रहे है। बता देते है मनप्रीत सिंह एक भारतीय फील्ड हॉकी प्लेयर है। उन्होंने और उनके हॉकी टीम्स ने ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज़ मैडल जीता है।

मनप्रीत सिंह का जन्म 26 जून 1992 को जलंदर पंजाब के पास एक किसान परिवार के भारत देश में हुआ। वह इस समय 31 साल के है। उनके अंडर में इंडिया मेंस हॉकी टीम ने कई साल बाद टोक्यो 2020 ओलिंपिक में ब्रॉन्ज़ मैडल जीता था। मनप्रीत के परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम बलजीत सिंह  है और उनकी माता का नाम मंजीत कौर है।

इसी के साथ मनप्रीत के दो भाई है जिनका नाम अमनदीप सिंह और सुखराज सिंह है। बता दें, मनप्रीत सिंह की पत्नी का नाम इल्ली नजवा सिद्दीक़ी है। मनप्रीत ने 16 दिसंबर 2020 को शादी की थी

जैसा की हमने आपको बताया ही है कि मनप्रीत सिंह एक भारतीय फील्ड हॉकी प्लेयर है और वर्तमान में वह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फील्ड टीम के कैप्टन है। अपने बड़े भाइयों और जलंधर के पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह से इंस्पायर्ड होकर मनप्रीत सिंह ने 9 साल की आयु से ही हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी माँ और भाई के विरोध करने के बावजूद हॉकी खेलने से पीछे नहीं रहे।

वह सिर्फ दस साल के ही थे जब उन्हें अपनी पहली हॉकी जीत के लिए 500 रुपये की प्राइज मनी मिली थी। कुछ समय बाद उनकी माँ ने उन्हें हॉकी खेलने की परमिशन दे दी और उन्होंने एकैडमी ज्वाइन कर दी। साल 2005 में मनप्रीत ने सुरजीत हॉकी एकैडमी जलंदर में अपनी ट्रेनिंग पूरी की जिसके बाद उन्होंने देश के सबसे बेस्ट हाफ बैक बनने की जर्नी पूरी की।

मनप्रीत सिंह का करियर

मनप्रीत सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने पहली बार साल 2011 में 19 साल की आयु में भारत के लिए खेला था। जिसके बाद उन्होंने साल 2013 में मेंस हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप (Men’s Hockey Junior World Cup) में भारत के जूनियर मेंस हॉकी टीम के कैप्टन बने। बता देते है साल 2013 में मनप्रीत की कॅप्टेन्सी में इंडियन टीम ने फाइनल में मलेशिया को 3-0 से हराकर सुल्तान ऑफ़ जोहोर कप में आखिरी गोल्ड मैडल जीता था जहाँ मनप्रीत ने भी एक गोल किया था। उन्हें साल 2014 में Asian Hockey Federation द्वारा जूनियर प्लेयर ऑफ़ द ईयर का टाइटल मिला था।

इसके बाद साल 2014 में साउथ कोरिया में एशियाई गेम्स में वह भारत की मेंस हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसे फाइनल में अपने पाकिस्तानी कॉम्पिटिटर को 4-2 से हराकर गोल्ड मैडल जीता था। इसके बाद साल 2014 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमन वेल्थ गेम्स में भारत देश ने सिल्वर मैडल जीता था। फिर उन्होंने साल 2016 में लंदन में पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में सिल्वर मैडल जीता। जिसके बाद साल 2017 में वह भारत के मेंस हॉकी टीम के कैप्टन बने थे।

मनप्रीत सिंह की लव स्टोरी और पत्नी

मनप्रीत सिंह की लव स्टोरी की बात करें तो उनकी पत्नी से उनकी पहली मुलाकात इल्ली नजवा सद्दीकी से तब हुई जब मनप्रीत सिंह जोहार कप खेलने के मलेशिया गए थे तब उनकी पत्नी दर्शकों के बीच थी और वह मनप्रीत से सेल्फी लेना क्यूंकि वह उनकी बहुत बड़ी फैन थी। वहां मनप्रीत सिंह ने उनका फ़ोन नंबर ले लिया था और उनसे कांटेक्ट में रहने लगी जिसके बाद कुछ सालों बाद रिलेशन शिप में रहने के बाद दोनों ने फरवरी में साल 2014 में सगाई कर ली और 16 दिसंबर 2020 को शादी कर ली। इसी के साथ बता देते है दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जैस्मिन पावर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujan Solanki Sujan Solanki - Kalamkartavya.com Editor