बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक अजय देवगन का जीवन परिचय

फिल्म निर्माता और निर्देशक अजय देवगन का जीवन परिचय

Jan 4, 2023 - 19:02
Jan 5, 2023 - 06:10
 25
बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक अजय देवगन  का जीवन परिचय
अजय देवगन का जीवन परिचय

अजय देवगन (जन्म: 2 अप्रैल, 1969) भारतीय हिन्दी फ़िल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होने अपना फ़िल्मी सफर वर्ष १९९१ की फ़िल्म फूल और काँटे से शुरु किया। १९९९ में उन्हे महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म ज़ख्म और २००२ में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लेजेंड ऑफ भगत सिंह के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

अजय देवगन का जन्म २ अप्रैल,१९६९ को दिल्ली में हुआ था। वह मूल रूप से पंजाब से आते हैं। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फ़िल्मों के स्टंटमैन थे। अजय की मां वीणा देवगन ने कुछ फ़िल्मों का निर्माण किया था। अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की।

२४ फरवरी १९९९ को अजय ने अभिनेत्री काजोल संग सात फेरे ले लिये। पहली बार अजय और काजोल की जोड़ी 1995 में प्रदर्शित फ़िल्म हलचल में नजर आई थी। उनके दो बच्चे हैं। न्यासा जिसका जन्म २० एप्रिल २००३ को हुआ था और युग जिसका जन्म १३ सितम्बर २०१० को हुआ था।

इन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1991 में शुरू की थी। अपनी इस शुरुआत से पहले ही इन्होंने अपने जन्म नाम, विशाल के स्थान पर अपने स्टेज नाम, "अजय" से बदल लिया, क्योंकि उनके अभिनेता के रूप में लांच होने से पहले ही उसी समय कई अन्य अभिनेता भी विशाल नाम से लांच हो रहे थे। इनमें मनोज कुमार के पुत्र भी शामिल थे। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फूल और कांटे से की, जिसके कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इस फिल्म में इनके साथ मधू ने काम किया था। इसके बाद इनकी अगली फिल्म जिगर (1992) थी, जिसमें इन्होंने करिश्मा कपूर के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म दिवाली के सप्ताहांत में रिलीज़ हुई और उस वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली सातवीं फिल्म बन गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल ₹7 करोड़ रुपये की कमाई की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow